Thursday, April 19, 2012

क्यों बापू ” राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी ” की

 क्यों बापू की ..?
Inline image 1
क्यों बापू ” राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी ” की सभी वस्तुएं नीलाम की जा रहीं हैं..?
ऐसा न हो कि एक दिन ..  उनका नाम ही…


मीनाक्षी श्रीवास्तव

Friday, March 30, 2012

प्रभु श्री राम जी के "जन्मदिवस "

Luckn" जय श्री राम "  
 Inline image 1

हिन्दू मान्यतानुसार चैत्र मास की " नवमी तिथि " को प्रभु श्री राम जी के "जन्मदिवस " के नाम से प्रसिद्ध है.ऐसा कहते है कि दोपहर १२ बजे प्रभु राम ने त्रेता युग में अयोध्या नरेश दशरथ जी के घर में जन्म लिया था . तभी से यह प्रथा चली आ रही है कि इस तिथि पर सभी राम भक्त  "प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव " मानतें हैं .
Inline image 2

वैसे " राम " तो कण-कण वासी हैं ;" जो सर्वत्र रमा है ; वही राम है ". राम ही परब्रह्म -परमेश्वर हैं ; वही जड़-चेतन के स्वामी हैं . वही निराकार है तो .. वही साकार है.

" यदा - यदा ..हि धर्मस्य .. " अर्थात जब धरती पर धर्म की हानि होने लगती है अथवा असुरी शक्तियों से धरती काँप उठती है यानि सत्कर्मियों का ; धार्मिक लोगो जीवन दुष्कर हो जाता है ; तो प्रभु कोई न कोई रूप अथवा अवतार लेकर अवतरित होतें है और सच्चे लोगों की जो धर्म के अनुयायी होतें है उनकी रक्षा करते हैं .
ऐसा भी माना जाता है कि- अपने पूर्व जन्म में राजा दशरथ और कौशल्या ने कठोर तप द्वारा प्रभु को प्रसन्न कर ; उनको अपने पुत्र रत्न के रूप में प्राप्त करने की इच्छा की थी . भक्तवत्सल प्रभु प्रसन्न हो - उनको वरदान दिया था कि - उनके ( अगले जन्म में ) - वह स्वयं उनके "पुत्र " के रूप में जन्म लेंगें . अतः त्रेता युग में राजा दशरथ और कौशल्या के घर प्रभु श्री राम ने जन्म लिया था . एक तो भक्तों को दिया वचन पूरा किया .दूसरा- उस समय भी रावन सहित अनेक राक्षसों ने राजाओं एवं तपस्वी- ऋषियों- मुनियों का जीना कठिन कर रक्खा था - वे कोई भी यज्ञ - अनुष्ठान करने में सफल नहीं हो पा रहे थे ; चारों ओर मानो हाहाकार सा मचा था .अतः भगवान् ने राजा दशरथ जी के यहाँ साकार " मानव रूप " में जन्म लिया था . और न केवल अपनी बाल-लीला द्वारा अपने माता - पिता को संतान सुख दिया बल्कि ज्यों-ज्यों बड़े होते गए वैसे -वैसे ऋषियों मुनियों सहित सभी के दुःख दूर किये . राक्षसों का संहार किया , रावन पर विजय हासिल की और एक संयमित एवं मर्यादित राम - राज्य किया एक महानतम उदहारण प्रस्तुत किया. जिसका इतने युग बीत जाने के बाद ... आज भी प्रभाव दिखाई देता है . प्रभु की महिमा अपरम्पार है. उनकी महिमा का गुणगान जितना करो उतना कम है ; अनंता " हरी अनंत हरी कथा " उनका जितना नाम लें उतना अधिक शुभ फल मिलता है .
सबसे बड़ी बात तो ये कि - " राम का नाम सदा सुखदाई " .

" श्री राम जन्म पर " मैंने प्रभु की महिमा का गुणगान कुछ यूं किया है -
जय श्री राम ने सबको पार लगाया ,
सबको पर लगाया बेडा पार कराया .-२

जंगल जाके ऋषियों को मुनियों को पार लगाया
  विश्वामित्र  के यज्ञ की दानव से रक्षा किया ; जय श्री राम ने .....
Inline image 3
वन में जा के अहिल्या को पाप से मुक्त कराया
जूठे बेर खा के शबरी का मान बढाया ; जय श्री राम ने.....
जनक जी के प्रण को श्रीराम ने पूरा कराया
पशुराम के कोप / भ्रम को पल में दूर भगाया ; जय श्री राम ने .....
Inline image 4
शरणागत विभीषण को लंकाधिपति बनाया
हनुमान की भक्ति को जग में खास बनाया ; जय श्री राम ने ....
Inline image 5
सभी चित्रों के लिए गूगल का साभार .

प्रभु के इस गुणगान एवं मंगलकामनों सहित --
मीनाक्षी श्रीवास्तवow Bloggers' Association लख़नऊ ब्‍लॉगर्स असोसिएशन

Friday, March 9, 2012

Lucknow Bloggers' Association लख़नऊ ब्‍लॉगर्स असोसिएशन: औरत क्या है?

Lucknow Bloggers' Association लख़नऊ ब्‍लॉगर्स असोसिएशन: औरत क्या है?


सच  में " प्रभु की सबसे सुन्दर कृति के रूप में  एक औरत ही हो सकती है "
मीनाक्षी श्रीवास्तव 

Friday, February 10, 2012

माँ की सीख

  माँ की सीख                                                          

बेटी की भोली बातें सुन   ,
माँ ने  उसे  गले लगा   ,
 प्यार से  सिर पे हाथ फेर  ,
अति  नेह से पास  बैठाया ,
फिर कुछ ' वो ' बोले , रोक;
माँ ने  उसको   समझाया ,
सुन- बेटी, इस 'जग' की , 
 औ , जगवालों की बातें ,
ध्यान से सुनना और ,
समझना रहना  नहीं,
तुम्हें   अब  नादान ,
उंच - नीच दुनियादारी ,
समझदारी    की ,
 सारी   बातें  माँ ने ,
 उसको बतला डाली   ,
संभल-संभल कर ,
घर  से   बाहर ,
कैसे   चलना - होगा , 
उसको समझाया ,
कैसे पढ़-लिख-कर ,
 इस जग में अपना नाम ,
कमाना     होगा ,
समझ गयी न देर लगी ,
हो गई  थी ' वो ' 
    जरा     सयानी ,
झट  से  उठी , ,
प्यार   कर,  माँ  को ,
फिर बोली कुछ यूँ ,
मुस्का   कर ,
माँ  !  तुम हो  मेरी ,
सबसे अच्छी -पक्की ; 
 प्यारी  सी  सहेली  ,
बोलूँ  क्या और  ,.
" माँ " से अच्छा ,
और शुभचिंतक ,
बच्चों के लिए नहीं ,
इस   जग  में  कोई .
 

मीनाक्षी श्रीवास्तव 

 

Sunday, July 3, 2011

आख़िर हम.. क्या ..चाहतें.. ...hain


   आख़िर हम.. क्या ..चाहतें..हैं
आज बदलती दुनिया ने हमें किस हद तक बदल डाला है ; एक घटना /प्रसंग -उदहारण के और पर लिख रहीं हूँ -
मेरे बहुत खास परिचितों में से – एक परिवार को मैंने कल रात्रि -भोज पर बुलाया था. अंकल-आंटी उनकी एक बहू ( माही ) और दो प्रपौत्र ; उनका बेटा offic के किसी कम से उस दिन शहर से बाहर गया था और शायद अक्सर ही जाता है ; इस लिए वह नहीं आ पाया था . ‘माही ‘ ने एक बहुत अच्छी बहू की छवि बना रखी थी . शादी के लगभग १६-१७ वर्ष हो गएँ होंगे ; परन्तु वह अकेले न कभी घर से बाहर निकली न ही कभी अकेले किसी समारोह में भाग लिया ; जब भी गई तो परिवार में से कोई न कोई साथ ही गया . शादी के बाद माही का ‘ससुराल’ और सभी घर वाले यानि – “सास-श्वसुर ,पति और बच्चे बस यही उसका संसार .( जैसा कि हर भारतीय नारी मानतीं हैं ) मानो उन्हें हरप्रकार से खुश रखने ; उनका ध्यान रखना ही उसका धर्म रहा है . MBA in finance होने के साथ ही उसके पास Bed . की भी डिग्री हैं फिर भी उसने अपनी इन डिग्री का मूल्य परिवार से बढ़कर नहीं समझा . एक आज्ञाकारी बह जैसे उसने सदा अपनी ‘सासु माँ’ की बात मानी ; कभी अकेले कहीं बाहर जाने की नहीं सोची . यह हम सभी जानतें हैं . जो भी एक बार उससे मिलता है ; माही की तारीफ़ करता है .माही सच में बहुत अच्छे स्वाभाव की है.
परन्तु .. वर्षों बाद हुई इस मुलाक़ात में – भोजन के मध्य में बातों के दौरान मैंने महसूस किया कि-जिस बहू की आंटी पहले तारीफ़ करती नहीं थकती थीं ; आज मैं देखती जा रहीं हूँ की वे ‘ माही’ को किसी न किसी बात पे टोंक रहीं थीं . कभी ताने देंती -कभी ‘बेवकूफ’ कहतीं ; तो कभी कहती – अरे आजतक ये कभी अकेले घर की सीढ़ियों से नहीं उतरीं कहीं और जाने की तो छोड़ दो.. (जबकि यदि शुरू से उसे जाने को या इतनी आज़ादी देंती तो शायद बात ही कुछ और होती ).तब तो उसकी इन्हीं सभी बातों से घर वाले प्रसन्न रहतें थें. चाहती तो वह भी जॉब कर लेती परन्तु तब घरवालों को नौकरी वाली बहू नहीं पसंद थी परन्तु अब औरों की देखा- देखी
या आज लगभग हर घर में बहू-बेटिया जॉब कर रहीं हैं ; आंटी भी यही चाहती हैं की वह ‘भी’ औरों की तरह नौकरी करे, बच्चों को स्कूल / कोचिंग से pick -up एंड ड्रॉप करे डॉ. से लेकर यानि घर से बाहर के भी वो सारे काम करे .( घर के भीतर के तो वो सभी काम संभालती है). .उसमे कोई भी समझौता नहीं और अब उम्मीद ऐसी की जा रहीं हैं की ‘माही’ बाहर की भी सारी जिम्मेदारी उठाये . घरवालों की अपेक्षाएं माही से कुछ ज्यादा ही बढ़ गईं हैं . क्योंकि आजकल सारी ledies जॉब के साथ बाहर का काम भी करती है , घर का भी करती हैं .शायद आंटी जानतीं नहीं कि घर से बाहर काम करने वाली- रोज अपने माता-पिता / सास – श्वसुर , घर , मेहमान का कितना ध्यान रख पाती हैं . उनको नहीं पता कि कैसे फटाफट काम होता है, ( उसमें घरवाले भी कितना सहयोग देतें हैं ; उन्हें शयद पता नहीं ). एक कामकाजी महिला – घर के सभी सदस्यों की खान-पान और देख-भाल से सम्बंधित सारी फरमाइशें कितनी पूरी कर पाती हैं ? कितने ही ऐसे काम हैं जो माही बखूबी कर लेती है ; जो अन्य कामकाजी महिला सोचने की भी हिम्मत नहीं कर पाती. माही जितने प्यार से सबका ध्यान रखती है एक कामकाजी महिला के पास इन सब बातों के लिए इतना टाइम ही नहीं .बस भागम- भाग भरी होती है उनकी ज़िन्दगी . लगता है .. घरवाले…….आंटी .. इन मूल्यों को भूल रहें .. हैं..शायद समय ने उनको भी अपने प्रभाव में ले लिया है…
मैंने धीरे से बातों के दौरान जाना कि- ‘माही’ अब वह घरवालों के इस व्यवहार से डरी हुई है ; उसे बहुत घबराहट होने लगी है. आज उसकी यह स्थिति हो गई है कि – उसे अकेले बाहर जाने में बड़ी हिचकिचाहट होती है . बहुत डर लगता है ; इस लिए उसकी हिम्मत ही नहीं पड़ती , और उसकी इसी बात पर सभी ताना मारतें हैं . वो मुझसे बोली – दीदी- अब मुझमें हिम्मत नहीं -मुझे पहले तो कभी भी अकेले जाने को नहीं कहा जाता था और अब….? मैं क्या करूँ..? फिर घर का इतना काम और फिर बाहर …मैं ..कैसे…दोनों..?
सचमुच …मैं भी सोच में पड़ गई …… “आखिर हम क्या चाहतें हैं..” आज सारे रिश्ते कितने बदल गएँ हैं – आज घर का , दिलो-दिमाग के सुकून का कोई मोल नहीं है. अपेक्षाएं बढती ही जा रहीं हैं…बढती …ही…जा रहीं हैं ..जो कहीं थमने का नाम नहीं ..ले रहीं हैं…
अकेले ..’ माही ‘ कि ही बात नहीं ; माही जैसी कई ऐसी युवतियां हैं जो इस पीड़ा से गुजर रहीं हैं . काश ! हम अपनी सोच में ऐसी जाग्रति ला सकें ; जिससे – सुकून भरी जिंदगी का आनंद उठा सकें .
मीनाक्षी श्रीवास्तव

Saturday, June 19, 2010

Tuesday, May 11, 2010

her pal yaad rahe

 १-   हर पल याद रहे क़ि प्रभु हमारे साथ है.
२-    प्रभु क़ि कृपा से ही हमें सारे सुख,मान सम्मान,मिलता है.
३-    इन्ही  की कृपा से हम सारी मुसीबतों,दुविधा से बच सकते है.
४-    ईश्वर क़ि कृपा से हम सदबुद्धि, बल तथा सफलता के शिखर पे  पहुँच पाते है.
५-    वही हमारे सारे काम बनता है ; हमारी मेहनत बिना उसकी कृपा के फलीभूत नहीं हो सकती है.
६-     यहाँ तक क़ि वही हमारे खूबसूरत रंग-रूप  को भी बनाने वाला है.
७-     वही हमारी हर प्रकार से रक्षा करने वाला है; अर्थात प्रभु ही हम सबके माता-पिता हैं ;जैसा क़ि शायद              हम  सभी  जानते तो हैं पैर भूले रहते हैं.

             आज भी भले विज्ञान कहीं परभी क्यों न पहुंचा हो फिर भी उस अद्वतीय शक्ति  स्वरुप परमात्मा से हारा        है ;कब क्या से क्या हो जाए ;एक अनजान सा भय सभी को खाए  रहता है .

       अतः हम सभी को उस परम दिव्य परमात्मा की शरण में रहना चाहिए हर पल  उसका चिंतन कर अपने      
        प्रति  हुए सभी सुखों , सभी श्रेष्ठ बातों के लिए धन्यवाद देते रहना चाहिए . प्रभु की सदा सुखदाई शुभ कृपा 
        हम सब  पर बनी रहें ;साथ ही हमें भी वो अपनी पवित्र भक्ति से , दया से सदा भरपूर बने रखें .

       मीनाक्षी श्रीवास्तव