Wednesday, September 19, 2012

गणेश चतुर्थी के मंगल गणेश चतुर्थी के मंगल पर्व पर !

 गणेश चतुर्थी के मंगल पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई! 

साथ ही यह प्रार्थना है कि ....







  हे गणपति बप्पा ! 
  
  हम  सभी जन को सदबुद्धि  दें !
 
  हम  सभी के जीवन से समस्त विघ्नों को दूर करें एवं  रक्षा करें  !

   हम  सभी को सुखदायी रिद्धि - सिद्धि प्रदान  दें !

   हम सभी पर  अपनी सदा मंगलदायी कृपा बनाए रखें !

   और हमें अपनी पावन सच्ची भक्ति प्रदान करें !


    हे गणपति बप्पा!  हे दयानिधि !  

    आपको मेरा बारम्बार कोटि कोटि नमन है  !





मीनाक्षी श्रीवास्तव 

Tuesday, September 18, 2012

ओ रे पिया .....


ओ रे पिया .....



ओ रे पिया, सावन ऋतु आई,
पलकें बिछाये, तेरी राह निहारूं
ओ रे पिया.....

बेला चमेली जूही 'रातरानी' 
महकी कलियां मस्त दीवानी 
हरसिंगार ने 'सेज'  सजाई  
पुरवैया ने ली फिर, अंगडाई  

ओ रे   पिया.....


भोर भये  बागों  को  जाऊं
चुन-चुन फूलों का हार बनाऊं
मंदिर में जा के प्रभु को पहनाऊं
कर विनती मैं, तो  'कर'  जोरी

ओ  रे पिया...........


 हाथों में हरी-हरी मेंह्दी लगाके
बालों में फूलों का गज़रा सजाके
भरी-भरी चूड़ियां बांहो में खनके
सम्भल ना पाये, उड़े चुनरी मोरी

ओ रे पिया..............

दादुर बोले ,  मुरला  नाचे
पियु - पियु टेर पपीहा लगाये
सुन-सुन ज़ियरा में आग जगाये
कल ना पड़ेबनी मैं, तो बावरी

ओ रे पिया...............

सब सखियन के पिय घर आये
बिदीं - चूड़ी  औ  चुनरी  लाये
अमुवा की डाली पे  झूला झूलें 
मन-हिंडोला,मेरो थम पाये ना,री

ओ रे पिया........

 सांझ भये बदरा  घिर आये
रह-रह गरजे, बिजली चमके
धक-धक जियरा धड़के  जाये
नींद ना आये,आजा तू हरजायी

ओ रे पिया.........



मीनाक्षी श्रीवास्तव 

"आशा की किरण और स्मृतियों के संग "


"आशा की किरण और स्मृतियों के संग "
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

यहाँ ' उन माँ ' की स्थिति को दर्शाया गया है ; जब उनके बच्चे पढ़ने या नौकरी करने अथवा व्यवसाय या फिर किसी अन्य.. कारण से  किस तरह से..उनसे ..इतनी दूर हो जाते हैं ; कोई देश -कोई विदेश में अपना  काम करते हैं .   कुछ तो साल दो साल में आ जाते है और कुछ वहीँ के हो कर रह जाते. आज भी कितनी ऎसी माताएं हैं जिनके बच्चे विदेशों में हैं वर्षों से घर नहीं आये. ना कोई खबर ली .. ना अपनी भेजी ...

"वे बेचारी माँ ना कंप्यूटर जानतीं है ना नेटवर्किंग का चमत्कार ....बस एक आशा की किरण के साथ और उन तमाम स्मृतियों के भरोसे  अपना जीवन जीये चली जा रही होती हैं...

"यद्यपि  उनमें से कुछ माँ  बहुत पढ़ी -लिखी हैं किन्तु कंप्यूटर से परिचित नहीं हैं और..कुछ..ने शायद जीवन के अनुभव से बस चलने की कोशिश की...... और जो इस नई क्रान्ति से अवगत हैं ; उनकी बात दूसरी हो सकती है...


एक अवस्था ऐसी भी आती है ;  जब जितना  जी चाहे सोया जाए ..ना काम ऐसे  काम रहतें है ना कोई फ़िक्र. फिर भी बेफिक्री की फ़िक्र ' नींद पर मानो पहरा लगा देती है . करवटें बदलते-बदलते हर रोज ना जाने कितनी बीती बातों की यादें..उनकी तस्वीरें ..आँखों के सामने एक चलचित्र की भाँति चलने लगती है और..फिर..भला नींद आये तो कैसे आये...? उन यादों में जीना शायद बहुत अच्छा लगता है..क्योंकि  यह तो उसके कब्जे में है...यह उससे दूर......परायी नहीं हुई ; समय के इतने अंतराल के बाद भी....  अन्य की तरह.

 निम्नांकित - पंक्तियाँ...ऐसा ही कुछ  बयां कर  रहीं हैं......



ना जाने क्यों नींद नहीं;
आती है,' उसको' रातों में,

दिन तो सारा कट जाता है,
गृहस्थी,गीता रामायण में ,

पर नहीं कटतीं लम्बी रातें,
याद आती सब बीती बातें,

किसी रात वह नन्ही होती,
मां उसको  दुलराती  होती 

कभी सखी संग खेलती कूदती ;
और कभी फिर झूला झूलती .

किसी रात जब स्कूल में होती,
क्लास में टीचर पढाती होती,

कभी परीक्षा हाल में  होती,
बड़ी जल्दी कापी में लिखती 

कभी रिजल्ट आने की आहट  
न्यू कालेज  जाने की चाहत

पढ्ते लिखते बोर हुई  ज्यों
बस लगता यूं भोर हुई त्यों
    

फिर बीती ज्यों  दिनचर्या  
याद आयी वो भूली  चर्चा

ब्याह हुआ नई वधू’   बनी
मात - पिता से दूर   हुई

कौन जाने ये रीति  बनाई ?
आज भी तनि न रास आई   

'पीहर’ की रह-रह याद  सताये
पीघर में कित मन को लगाये      

फिर आ गये वे प्यारे बच्चे
नन्हें - मुन्ने सबसे अच्छे

कभी उन्हें होमवर्क कराती
कभी ज्ञान का पाठ पढ़ाती 

याद आया जब पहली  बार
बच्चे ने छोड़ा  था घरद्वार    

खाना - पीना  छूट गया  था
बच्चे का भी  हाल यही था

पढ्ने गया है घर से  बाहर
बन पायेगा "कुछ" तब  जाकर   

 हमने खुद को सम्भाला फिर
खूब उसे  भी समझाया  था

पत्र  फोन में बातें  करते
बीते कितने दिन और रातें  

हुआ सेलेक्शन माना सुखद था
यह सब मन को भाया बहुत था

कम्पनी बढ़िया 'पद' भी बढ़िया
सब शहरों में शहर था  बढ़िया 

पर ये क्या कुछ समझ ना आये
'बच्चे' ने तो दिन - रात ना जाने   

काम ही काम  भरमार  रहे   
कुछ  कम्पनी  बदमाश लगे    

बढ़  जाती  है  इतनी  दूरी
फ़ोन से बात भी लगे अधूरी                                             

साल में एक बार घर 'वो' आए  
होली या  फिर  दीवाली   होए  

फिर कुछ ऐसा 'काम' थमाया
विदेश जाने का  मार्ग दिखाया 
    
      सुन खबर माँ  घबराई  थी 
      शान पिता ने दिखलाई  थी  

बेटे ने माँ  की पीड़ा  समझी 
बहु- विधि आस- ख़ास बंधायी  
      
समझ गयी 'उसकी' मजबूरी 
अपने 'लाल' से बढ़ती दूरी 

पहले दो-चार साल में आया 
फिर मित्रों से 'कुछ' पहुंचाया 

बरसों बीतें बिन घर  आए 
मानो वहीं  परिवार  बसाए   

बदली - दुनिया बदले  लोग 
नहीं बचा कोई ममता - मोह 

पर माँ का दिल है 'कुछ' ऐसा ,
नहीं जमता मन-मैल कुछ 'वैसा' 

दिन-रात दुवाएँ माँगा करती 
बुरी बलाएँ सब दूर  भगाती

आस के दीप की लौ  बढाए    
और द्वारे पे टकटकी  लगाए   

यादें भी क्या चीज है सांची
लगे आज भी  वैसी  ताज़ी 

ना जाने क्यों नींद  नहीं;
आती है,' उसको'  रातों में,

दिन तो सारा कट जाता है,
गृहस्थी, गीता रामायण में.


  

मीनाक्षी श्रीवास्तव 

Thursday, April 19, 2012

क्यों बापू ” राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी ” की

 क्यों बापू की ..?
Inline image 1
क्यों बापू ” राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी ” की सभी वस्तुएं नीलाम की जा रहीं हैं..?
ऐसा न हो कि एक दिन ..  उनका नाम ही…


मीनाक्षी श्रीवास्तव

Friday, March 30, 2012

प्रभु श्री राम जी के "जन्मदिवस "

Luckn" जय श्री राम "  
 Inline image 1

हिन्दू मान्यतानुसार चैत्र मास की " नवमी तिथि " को प्रभु श्री राम जी के "जन्मदिवस " के नाम से प्रसिद्ध है.ऐसा कहते है कि दोपहर १२ बजे प्रभु राम ने त्रेता युग में अयोध्या नरेश दशरथ जी के घर में जन्म लिया था . तभी से यह प्रथा चली आ रही है कि इस तिथि पर सभी राम भक्त  "प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव " मानतें हैं .
Inline image 2

वैसे " राम " तो कण-कण वासी हैं ;" जो सर्वत्र रमा है ; वही राम है ". राम ही परब्रह्म -परमेश्वर हैं ; वही जड़-चेतन के स्वामी हैं . वही निराकार है तो .. वही साकार है.

" यदा - यदा ..हि धर्मस्य .. " अर्थात जब धरती पर धर्म की हानि होने लगती है अथवा असुरी शक्तियों से धरती काँप उठती है यानि सत्कर्मियों का ; धार्मिक लोगो जीवन दुष्कर हो जाता है ; तो प्रभु कोई न कोई रूप अथवा अवतार लेकर अवतरित होतें है और सच्चे लोगों की जो धर्म के अनुयायी होतें है उनकी रक्षा करते हैं .
ऐसा भी माना जाता है कि- अपने पूर्व जन्म में राजा दशरथ और कौशल्या ने कठोर तप द्वारा प्रभु को प्रसन्न कर ; उनको अपने पुत्र रत्न के रूप में प्राप्त करने की इच्छा की थी . भक्तवत्सल प्रभु प्रसन्न हो - उनको वरदान दिया था कि - उनके ( अगले जन्म में ) - वह स्वयं उनके "पुत्र " के रूप में जन्म लेंगें . अतः त्रेता युग में राजा दशरथ और कौशल्या के घर प्रभु श्री राम ने जन्म लिया था . एक तो भक्तों को दिया वचन पूरा किया .दूसरा- उस समय भी रावन सहित अनेक राक्षसों ने राजाओं एवं तपस्वी- ऋषियों- मुनियों का जीना कठिन कर रक्खा था - वे कोई भी यज्ञ - अनुष्ठान करने में सफल नहीं हो पा रहे थे ; चारों ओर मानो हाहाकार सा मचा था .अतः भगवान् ने राजा दशरथ जी के यहाँ साकार " मानव रूप " में जन्म लिया था . और न केवल अपनी बाल-लीला द्वारा अपने माता - पिता को संतान सुख दिया बल्कि ज्यों-ज्यों बड़े होते गए वैसे -वैसे ऋषियों मुनियों सहित सभी के दुःख दूर किये . राक्षसों का संहार किया , रावन पर विजय हासिल की और एक संयमित एवं मर्यादित राम - राज्य किया एक महानतम उदहारण प्रस्तुत किया. जिसका इतने युग बीत जाने के बाद ... आज भी प्रभाव दिखाई देता है . प्रभु की महिमा अपरम्पार है. उनकी महिमा का गुणगान जितना करो उतना कम है ; अनंता " हरी अनंत हरी कथा " उनका जितना नाम लें उतना अधिक शुभ फल मिलता है .
सबसे बड़ी बात तो ये कि - " राम का नाम सदा सुखदाई " .

" श्री राम जन्म पर " मैंने प्रभु की महिमा का गुणगान कुछ यूं किया है -
जय श्री राम ने सबको पार लगाया ,
सबको पर लगाया बेडा पार कराया .-२

जंगल जाके ऋषियों को मुनियों को पार लगाया
  विश्वामित्र  के यज्ञ की दानव से रक्षा किया ; जय श्री राम ने .....
Inline image 3
वन में जा के अहिल्या को पाप से मुक्त कराया
जूठे बेर खा के शबरी का मान बढाया ; जय श्री राम ने.....
जनक जी के प्रण को श्रीराम ने पूरा कराया
पशुराम के कोप / भ्रम को पल में दूर भगाया ; जय श्री राम ने .....
Inline image 4
शरणागत विभीषण को लंकाधिपति बनाया
हनुमान की भक्ति को जग में खास बनाया ; जय श्री राम ने ....
Inline image 5
सभी चित्रों के लिए गूगल का साभार .

प्रभु के इस गुणगान एवं मंगलकामनों सहित --
मीनाक्षी श्रीवास्तवow Bloggers' Association लख़नऊ ब्‍लॉगर्स असोसिएशन

Friday, March 9, 2012

Lucknow Bloggers' Association लख़नऊ ब्‍लॉगर्स असोसिएशन: औरत क्या है?

Lucknow Bloggers' Association लख़नऊ ब्‍लॉगर्स असोसिएशन: औरत क्या है?


सच  में " प्रभु की सबसे सुन्दर कृति के रूप में  एक औरत ही हो सकती है "
मीनाक्षी श्रीवास्तव 

Friday, February 10, 2012

माँ की सीख

  माँ की सीख                                                          

बेटी की भोली बातें सुन   ,
माँ ने  उसे  गले लगा   ,
 प्यार से  सिर पे हाथ फेर  ,
अति  नेह से पास  बैठाया ,
फिर कुछ ' वो ' बोले , रोक;
माँ ने  उसको   समझाया ,
सुन- बेटी, इस 'जग' की , 
 औ , जगवालों की बातें ,
ध्यान से सुनना और ,
समझना रहना  नहीं,
तुम्हें   अब  नादान ,
उंच - नीच दुनियादारी ,
समझदारी    की ,
 सारी   बातें  माँ ने ,
 उसको बतला डाली   ,
संभल-संभल कर ,
घर  से   बाहर ,
कैसे   चलना - होगा , 
उसको समझाया ,
कैसे पढ़-लिख-कर ,
 इस जग में अपना नाम ,
कमाना     होगा ,
समझ गयी न देर लगी ,
हो गई  थी ' वो ' 
    जरा     सयानी ,
झट  से  उठी , ,
प्यार   कर,  माँ  को ,
फिर बोली कुछ यूँ ,
मुस्का   कर ,
माँ  !  तुम हो  मेरी ,
सबसे अच्छी -पक्की ; 
 प्यारी  सी  सहेली  ,
बोलूँ  क्या और  ,.
" माँ " से अच्छा ,
और शुभचिंतक ,
बच्चों के लिए नहीं ,
इस   जग  में  कोई .
 

मीनाक्षी श्रीवास्तव